{"_id":"6aa6efd60f6d2e8747030ea4","slug":"navvagaon-safiyabad-road-in-poor-condition-for-12-years-commuting-difficult-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157226-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नव्वागांव-सफियाबाद मार्ग 12 साल से बदहाल, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नव्वागांव-सफियाबाद मार्ग 12 साल से बदहाल, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
नव्वागांव- सफियाबाद- हड़हा सड़क पर जगह -जगह गड्ढे-संवाद
सेमरियावां। ब्लॉक के टेमारहमत-सेमरियावां मार्ग को नव्वागांव चौराहे से जोड़ने वाला नव्वागांव-सफियाबाद मार्ग पिछले 12 वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
करीब तीन वर्ष पहले बाघनगर की ओर से सफियाबाद गांव तक करीब छह किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन नव्वागांव से सफियाबाद के बीच करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। सफियाबाद से नव्वागांव चौराहे तक का मार्ग भी लंबे समय से जर्जर है।
बाघनगर, उंचहराकला, बुढ़ाननगर, वासिन, पुरवां, भंगुरा, भाटापारा, निपनिया, सिसईमाफी, सैथवलिया सुटेहरा, महुआरी, हड़हा, सफियाबाद, बैरिहवां और परसादपुर समेत कई गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के अलावा सफियाबाद, हड़हा, उंचहराकला और बैरिहवां गांवों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नव्वागांव और सेमरियावां बाजार भी इसी रास्ते से जाते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आए दिन परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन खराब होने के साथ ही राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। कुछ दिन पहले सफियाबाद के ग्राम प्रधान मुशीर अहमद ने सड़क पर ईंट के टुकड़े डलवाकर इसे कुछ हद तक आवागमन के लायक बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नव्वागांव से सफियाबाद तक करीब नौ किलोमीटर मार्ग वृहद मरम्मत के लिए प्रस्तावित है। शासन से स्वीकृति मिलते ही वृहद मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।