फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Navbharat literacy test should be conducted smoothly: BEO

नवभारत साक्षरता परीक्षा सुचारु रूप से कराएं : बीईओ

Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Navbharat literacy test should be conducted smoothly: BEO
सेमरियावां। परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मासिक समीक्षा बैठक ब्लॉक के सभागार में आयोजित की गई। इसमें नव साक्षरता परीक्षा सुचारु रूप से कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा रविवार को होगी। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह और जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्ता शिक्षा, निपुण विद्यालय, निर्माण कार्य, प्री-प्राइमरी एजुकेशन, समेकित शिक्षा, एमडीएम, कायाकल्प, वित्त एवं लेखा अंतर्गत 36 बिंदुओं की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को टीम भावना, आपसी सहयोग सामंजस्य से अपने-अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने के लिए निर्देश दिए। सभी बच्चों को लिखने पढ़ने में सक्षम बनाएं। जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने दिव्यांग बच्चों, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक की डिमांड, नव भारत साक्षरता परीक्षा को रविवार के दिन सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। सूचनाओं को समय से प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराएं। जिला समन्वयक नवीन दूबे ने कहा की निपुण लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। सभी शिक्षक संकल्प लें। शीघ्र ही विद्यालय, ब्लॉक और जनपद निपुण बन जाएंगे। निपुण लक्ष्य का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ने, लिखने, समझने की दक्षता विकसित करना है।
विज्ञापन

बच्चों को निरंतर अभ्यास कराएं। आवश्यकतानुसार उपचारात्मक शिक्षा भी दें। शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा की परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। बैठक में डीबीटी, कायाकल्प, एमडीएम, बच्चों की उपस्थिति, समय सारिणी, समय की पाबंदी, शिक्षक डायरी, बाउंड्री, शौचालय निर्माण आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में जफीर अली, संजय द्विवेदी, मो. इरफान, रवि कुमार, मो. आजम, मो. शोएब अख्तर, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed