फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   National interest is always paramount for RSS: Mithilesh

आरएसएस के लिए राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि : मिथिलेश

Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
National interest is always paramount for RSS: Mithilesh
नाथनगर में पथ संचलन करते आरएसएस कार्यकर्ता-संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के अलीनगर स्थित गुरुकुल विद्यालय पर शुक्रवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजय दशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान संघ का पारंपरिक पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन गुरुकुल विद्यालय से प्रारंभ होकर नाथनगर मुख्य चौराहा होते हुए निविहवा पोखरा तक पहुंचा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश बौद्विक शिक्षण प्रमुख मिथलेश ने कहा कि संघ ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। समाज में संगठन, संस्कार और सेवा की धारा प्रवाहित की है। सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी जीवनशैली के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। कहा कि विजय दशमी का पर्व हमें सत्य की विजय, संगठन की शक्ति और आत्मबल की प्रेरणा देता है। सनातन की रक्षा करना जिम्मेदारी के साथ हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

संघ ने देश, समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए आज 100 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है। सेवा करते हुए संघ भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म प्रारंभ से ही अपने कर्मों से पवित्र है। संघ राष्ट्र प्रेम से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि खण्ड कार्यवाह नाथनगर यदुनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चन्द्र चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, गणेश पाण्डेय, अशोक उर्फ साधु यादव, रविन्द्र नाथ दहीवाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed