फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nandini murder case: Suspect absconds from accused's house

नंदिनी हत्याकांड : आराेपी के घर से निकला संदिग्ध फरार

Wed, 13 Mar 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nandini murder case: Suspect absconds from accused's house
नंदिनी के जेठ का दावा, जेल में बंद निर्मता के घर में किराए पर रहता है युवक
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की तो मौका पाकर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नंदिनी हत्याकांड अबतक पहेली बनी हुई है। मामले में भले ही चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं लेकिन न तो हत्या की वजह साफ हो रही न हत्यारोपी तक पुलिस पहुंच पाई है। इस बीच मंगलवार को तब अफरातफरी मच गई जब डीघा गांव के लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। बताया जाता है कि हत्याकांड की आरोपी के घर से निकले युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। अभी उससे पूछताछ हो पाती इससे पहले संदिग्ध मौका पाकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नंदिनी के जेठ श्रवण कुमार किसी काम से घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान पास के घर से एक संदिग्ध को निकलते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो वह कुछ बता नहीं पाया। इसी बीच वह मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो संदिग्ध के चेहरे, गर्दन व हाथ पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

वहीं, श्रवण कुमार का कहना है कि संदिग्ध युवक नंदिनी हत्याकांड की आरोपी निर्मता के घर में करीब एक माह से किराए पर रहता था। उसको चोट कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा। गांव के लोगों का कहना था कि संदिग्ध के बारे में निर्मता ही बता सकती है। फिलहाल वह जेल में है। अगर पुलिस पूछताछ करे तो कुछ जानकारी मिल सकती है कि वह कहां का रहने वाला है और उसके शरीर चोट कैसे लगी। अगर वह संदिग्ध पकड़ में आता है कि हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि संदिग्ध के बारे में सूचना मिली है। इसकी जानकारी कराई जा रही है। सभी पहलुओं की जांच हो रही है।

गांव में फोर्स तैनात, चर्चाओं का बाजार गरम
डीघा गांव में पूरी रात पुलिस फोर्स तैनात रही। मंगलवार को सुबह से ही नंदनी के घर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। कई नात -रिश्तेदार के साथ ही सुभासपा के लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। वहीं नंदिनी की सास रो-रो कर सबको घटना के बारे में बता रही थीं। पड़ोस के घर में ताला बंद रहा। जबकि पड़ोसी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दबी जुबान यह भी चर्चा है कि घर में ही नंदिनी की हत्या हुई, लेकिन किसी ने न तो चीख सुनी और न ही किसी को आते-जाते देखा। नंदिनी के कमरे में एक झरोखा भी है। इसके बाद भी कोई आवाज बाहर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed