फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Names missing from voter list during SIR, uproar

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम गायब, हंगामा

Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Names missing from voter list during SIR, uproar
- नायब तहसीलदार के समझाने बुझाने पर मामला हुआ शांत
विज्ञापन

रोसयाबाजार/ पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौली स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को एसआईआर के लिए आए मतदाता उस समय उग्र हो गए जब 2003 की मतदाता सूची से उनका नाम गायब मिला। नाम गायब देख मौके पर मौजूद मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे लगभग आधा घंटे तक कार्य बाधित रहा। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने आक्रोशित मतदाताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौली में एसआईआर फाॅर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ द्वारा जारी 2003 की मतदाता सूची से संबद्ध मतदाताओं के परिवार का नाम गायब देख फाॅर्म भरने वाले मतदाता उग्र होकर हंगामा करने लगे, जिससे कार्य लगभग आधा घंटे के लिए बाधित हो गया। उग्र मतदाताओं में मुस्तकीम, मुस्ताक, सरोज, नीरज, रमावती, साबिर, बब्लू, मुन्ना सिद्दीकी, एजाजुल, रामसूरत, अरविंद, मो. शोएब, मो. कासिम, नोमान, शमशाद अहमद आदि ने बताया कि वार्ड-1 से 6 तक विधानसभा हैंसर बाजार बूथ 2003 में 123 था। वर्तमान 2025 में विधानसभा धनघटा हो गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बूथ संख्या-219, आंशिक बूथ-220 एसआईआर का पोर्टल तकनीकी कमियों के कारण रजिस्टर करना स्वीकार नहीं कर रहा है, जिससे हम मतदाता परेशान हैं। कहीं ऐसा न हो कि हम लोग मतदाता सूची से वंचित न हो जाएं। हंगामे की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने मतदाताओं को शांत कराते हुए दूसरे चरण में छूटे मतदाताओं का नाम आने का आश्वासन दिया। तब मामला पूरी तरह से शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed