{"_id":"62b1fbf41c92b1344730b889","slug":"nala-work-slow-khalilabad-news-gkp4411359133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों के निर्माण की गति धीमी, बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों के निर्माण की गति धीमी, बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन
पुलिस लाइन के समीप नाले का निर्माण का कार्य बुहत धीमी गति से हो रहा है।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालों के निर्माण की गति धीमी, बढ़ेगी परेशानी
- मानसून की होने वाली है दस्तक, अधूरे पड़े हैं नाले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के बाशिंदों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर नालों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन नालों के निर्माण की गति धीमी है। बरसात के मौसम में शहरवासियों की मुुसीबत बढ़ सकती है।
पिछले साल बरसात के मौसम में शहर में जलभराव हुआ था। स्थिति यह हो गई थी कि मुख्य मार्ग सहित विधियानी, घोरखल, डॉक बंगला के सामने, मुुखलिसपुर तिराहा, बरदहिया बाजार, जनता मार्ग, मडया, औद्योगिक क्षेत्र, कलेक्ट्रेट, बीएसए कार्यालय, विकास भवन आदि क्षेत्रों में एक पखवारे तक जलभराव के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया था। इसके कारण कई जगह मुख्य सड़क को काटकर पानी निकालना पड़ा था, जबकि सरयू नहर कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में पंपसेट लगाने की नौबत आ गई थी।
ऐसे में नगर पालिका प्रशासन ने शहर के नालों की सफाई के साथ ही मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट तक नाले का निर्माण पिछले दो माह पूर्व शुरू कराया। इसके साथ ही आजाद चौक पर भी नाले का निर्माण हो रहा है। इन नालों के निर्माण की गति काफी धीमी है। स्थिति यह है कि मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट तक बन रहा नाला आधा ही पूरा हो सका है। ऐसे में शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के मौसम में फिर जलभराव की चिंता सता रही है। शहर के निवासी महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि नाला निर्माण में तेजी लाने की जरूरत है, ताकि जलनिकासी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
नाले का अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण पूर्ण कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।
- सुरेश मौर्य, ईओ, नगर पालिका परिषद