{"_id":"651ef60aeb560f88120a6a64","slug":"nagar-panchayat-president-arrived-as-a-patient-expressed-displeasure-after-seeing-the-filth-in-the-ward-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3802-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मरीज बन पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड में गंदगी देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मरीज बन पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड में गंदगी देख जताई नाराजगी
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने सीएचसी मलौली का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की अध्यक्ष रिंकू मणि सीएचसी मलौली हैंसर बाजार में मरीज बनकर पहुंची। उन्होंने वार्ड में गंदगी देख नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने मरीजों से हाल-चाल जाना और उनसे स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
नगर पंचायत हैंसर बाजार की अध्यक्ष रिंकू बृहस्पतिवार सुबह छह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचीं। सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष में गईं, जहां उन्होंने कहा कि हमें बुखार है और कमजोरी महसूस हो रही है। इसके साथ ही पेट दर्द भी हो रहा है। डॉक्टर को दिखाना है। मौके पर फार्मासिस्ट ने कहा कि महिला डॉक्टर 10 बजे आएंगी, लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर हैं, उन्हें बुलाते हैं। चंद मिनट बाद इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर पहुंच गए। 10 मिनट बाद डॉक्टर को समझ में आया कि यह तो नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि हैं। इसके बाद अध्यक्ष नगर पंचायत वार्डों में पहुंचीं, जहां दीवाल पर धूल मिट्टी जमी थी और पंखे पर भी धूल जमी थी, जिसे देख नाराजगी जताते हुए अस्पताल कर्मियों से कहा कि इसे तत्काल साफ कराया जाए। उन्होंने कहा कि यहां से लगातार शिकायती मिल रही थी कि समय से डॉक्टर नहीं आते हैं। औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें डॉक्टर तो मिले लेकिन साफ-सफाई जो अस्पताल के जिम्मेदारों द्वारा करवानी चाहिए, वार्डों में बेहद लचर दिखाई दी। बच्चों के वार्डों में गंदगी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी विभाग आते हैं, वह इस तरह कभी भी कहीं भी औचक निरीक्षण कर सकती है, जहां कमियां मिलेगी, वहां सुधार का पूरा प्रयास होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई यह हमारी पहली प्राथमिकता में हैं।