फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat is ODF, yet filth from open defecation on the road persists.

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत ओडीएफ, फिर भी सड़क पर शौच से गंदगी

Sun, 23 Aug 2026 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat is ODF, yet filth from open defecation on the road persists.
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा को ओडीएफ घोषित किए जाने के बावजूद कई हिस्सों में सड़क किनारे खुले में शौच किए जाने से गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है। सड़क किनारे फैली गंदगी और दुर्गंध से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ महीने पूर्व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से खुले में शौच करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने का प्रचार-प्रसार किया गया था। इसके बावजूद इसका असर आमजन पर दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही कुछ लोग सड़क किनारे खुले में शौच के लिए निकल पड़ते हैं, जिससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि नगर पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतें पहले से ही ओडीएफ घोषित थीं। इसी आधार पर नगर पंचायत को भी ओडीएफ घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद यदि लोग खुले में शौच करना जारी रखते हैं तो ओडीएफ की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। नगरवासियों ने प्रशासन से सड़क किनारे फैली गंदगी की नियमित सफाई कराने और खुले में शौच पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed