फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat busy in cleaning the silt of drains

Sant Kabir Nagar News: नालियों की सिल्ट साफ करने में जुटी नगर पंचायत

Wed, 23 Apr 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat busy in cleaning the silt of drains
नगर पंचायत मेंहदावल में नालियों की सफाई करने में जुटे सफाई कर्मी 
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल स्थित सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। सफाई कर्मचारियों को लगाकर पूरी तरह से नाले की तल्लीझाड़ सफाई की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि बरसात में नालियां चोक न हो जाएं तथा नगर में जलभराव की स्थिति न आए।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद ने बरसात से पूर्व मेंहदावल नगर पंचायत में नए शामिल गांवों वार्डों में कुल 20 वार्डों में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई बरसात से पूर्व कराने के लिए व्यापक तौर पर कार्य कराए जा रहे हैं। सभी सफाई दूतों के साथ ही अन्य कर्मचारियों को शिफ्ट वाइज सफाई नायकों के साथ हर वार्ड में भेजा जा रहा है। वहां पर वे नाले की पूरी तल्लीझाड़ सफाई का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर स्थित छोटे-बड़े नाला और नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। वहीं सभी नाला व नालियों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव तथा फाॅगिंग भी कराई जा रही है। ऐसी स्थिति में हल्की सी बरसात में भी नाले जाम होने की समस्या से निजात मिलेगी। सफाई की इस व्यवस्था में नगर पालिका के सफाई नायक तौफीक अहमद, तायर मोहम्मद, शिवपूजन निषाद के साथ सफाई दूत नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर के नालियों में पूरी तरह से सिल्ट की सफाई की जा रही है। ताकि बरसात में जलनिकासी बेहतर तरीके से हो सके। यही नहीं मच्छरों के प्रकोप से भी मुक्ति मिल सके। नगरवासियों को बेहतर सुविधा मिले, यही हमारा प्रयास है।
पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मेहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed