फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat administration woke up, completed the construction

Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पंचायत प्रशासन, पूरा कराया निर्माण

Wed, 28 Aug 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat administration woke up, completed the construction
- उत्तरपट्टी वार्ड में ह्यूम पाइप टूटने से हुए गड्ढे का मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही का महीनाे से उत्तर पट्टी वार्ड के लोग खामियाजा भुगत रहे थे। लोगों की समस्याओं को अमर उजाला ने सात अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित किया। जिसका परिणाम यह रहा कि नगर पंचायत प्रशासन की नींद टूटी और क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप को दुरुस्त कराकर आवागमन के अनुरूप बनाया गया।


मेहदावल नगर पंचायत के उत्तर पट्टी वार्ड में स्थित शीतला माता मंदिर से सोनौरा बाईपास जाने वाली सड़क पर काली मंदिर के समीप जल निकासी के लिए लगी हयूम पाइप क्षतिग्रस्त होने से तीन से चार फीट गहरा होल बीच सड़क पर हो गया था। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही थी। वार्ड के सभासद आशीष सिंह ने उक्त समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन लापरवाह नगर पंचायत प्रशासन वार्ड के लोगों की समस्या को दूर करने में कोई रुचि नहीं दिख रहा था। अमर उजाला ने सात अगस्त के अंक में उत्तर पट्टी में ह्यूम पाइप टूटने से बना गहरा गड्ढा का मामला प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर प्रकाश के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने इस सड़क पर दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त कराया। वार्ड निवासी सोनू सिंह, ज्ञानेश सिंह, डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह जलाल निषाद श्रीकांत निषाद रामवृक्ष निषाद शंकर निषाद सुनील सिंह संजय सिंह आदि लोगों ने कहा कि काफी दिनों से दो स्थानों पर जल निकासी के लिए लगाए गए हयूम पाइप क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। अब जाकर इसे सही कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed