फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   NA

Sant Kabir Nagar News: फसल चट कर रहीं नीलगाये, रतजगा भी नहीं आ रहा काम

Thu, 02 Feb 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
NA
जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की किसान कर रहे जद्दोजहद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार(संतकबीरनगर)। नीलगाय फसल के दुश्मन बन गए हैं। खेत में मचान पर किसानों का रतजगा भी काम नहीं आ रहा है। किसानों के झपकी लेते ही नीलगायों का झुंड फसल पर टूट पड़ता है। देखते ही देखते गढ़ाई कमाई को चट कर जा रहे हैं।
सरयू नदी के किनारे बांध और नदी की मुख्य धारा के बीच कृषि योग्य भूमि है, जहां पर खरीफ की फसल को उगाने के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ती है। आमतौर पर धान की फसल सरयू नदी में आने वाली बाढ़ की चपेट में चढ़ जाती है। गेहूं, सरसों और सब्जियों की खेती से किसानों को उम्मीद रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर, पड़रिया, नकहा, तिलकूपुर, तेजपुर, नरायनपुर, भोतहा, हरिवंशपुर, खड़कपुर मांझा चहोड़ा, छपरामगर्बी, कुरमियान टोला समेत दर्जनों गांवों के किसान गेहूं की फसल को तैयार करते हैं। साथ ही परवल, खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरे आदि की खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राम पलट, हरिकिशुन,रामकुमार, उमाशंकर, गंगा प्रसाद, विंध्याचल, रामकोमल आदि का कहना है कि आमतौर पर धान की फसल सरयू नदी की बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। गेहूं की फसल पर ही भरोसा रहता है। इस बार नीलगाय समेत अन्य जंगली जानवर तेजी से फसल को चट कर रहे हैं। मजबूरी में दिन-रात खेती की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed