{"_id":"618ea33e6d67b750aa22c295","slug":"murder-in-auradand-khalilabad-news-gkp416120626","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने गए युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलाहना देने गए युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
कुरी बाजार निवासी मृतक नीरज यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उलाहना देने गए युवक की पीटकर हत्या
बाइक से धक्का मारने की उलाहना देने कूरी बाजार का युवक गया था औराडांड़
घटना से नाराज व्यापारियों ने कूरी बाजार में दुकानें बंद कर लोहरैया-शंकरपुर मार्ग जाम किया
औराडांड़ निवासी तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की रात धनघटा क्षेत्र के औराडांड़ गांव में गोरखपुर जिले के कूरी बाजार निवासी युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने बड़े भाई को बाइक से धक्का मारने की उलाहना देने आरोपियों के गांव औराडांड़ गया था। उलाहना से नाराज आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। रात में ही सूचना पर एसपी और सीओ भी पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने औराडांड़ के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केेस दर्ज किया। इधर, घटना से नाराज कूरी बाजार के व्यापारियों ने शु्क्रवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद करके लोहरैया-शंकरपुर मार्ग को जाम कर दिया। चार घंटे जाम के बाद पुलिस ने समझा-बुझा कर रास्ता खुलवाया।
गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के कूरी बाजार निवासी गोरखनाथ यादव कूरी बाजार में स्थित शराब गद्दी के बगल में सुर्ती की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। उसी समय धनघटा क्षेत्र के औराडांड़ गांव निवासी तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें धक्का मारकर आगे निकल गए। धक्का लगने पर जब वह एतराज जताए तो बाइक सवार लोग घूमकर वापस आए और उन्हें दो-चार हाथ मार कर चले गए। घटना की जानकारी होने पर छोटा भाई 28 वर्षीय नीरज यादव उलाहना देने औराडांड़ गांव गया। भाई ने उलाहना देना चाहा तो तीनों युवकों ने मिलकर लाठी-डंडों से छोटे भाई नीरज को पीटा। नीरज के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर वह तथा उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां से गंभीर रूप से घायल भाई नीरज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली गए, जहां नीरज को देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों से पूछताछ की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में औराडांड़ निवासी सनी सिंह समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। घटना के बाद शुक्रवार की सुबह कूरी बाजार के आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर लोहरैया-शंकरपुर मार्ग को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कूरी बाजार में गोरखपुर जिले की पुलिस तैनात रही। पुलिस ने समझा कर जाम समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
कोट
घायलावस्था में नीरज को एंबुलेंस लेकर मलौली पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई गोरखनाथ यादव ने पूछताछ में बताया कि कूरी बाजार में औराडांड़ निवासी सनी सिंह अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ उन्हें और छोटे भाई नीरज को मारे-पीटे भी थे। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सनी सिंह समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
- डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी