{"_id":"64a5adcb7bc38445be08d9ac","slug":"murder-case-in-arrest-khalilabad-news-c-7-1-230119-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान हत्या कांड : पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान हत्या कांड : पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट के प्रधान कौशल चौधरी की हत्या मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि 29 जून की देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश में आरोपियों ने पीट-पीट कर प्रधान कौशल चौधरी की हत्या कर दी थी। पत्नी प्रमिला ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। बुधवार को सूचना के आधार पर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास से वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान गादुर उर्फ विजयनाथ निषाद निवासी बेल्डुआ थाना महुली के रूप में हुई। गादुर उर्फ विजयनाथ ने बताया कि वह आलोक चौधरी उर्फ गोलू निवासी मेहनिया थाना महुली, का दोस्त है। दोस्त गोलू के जरिये ही उसकी मुलाकात नौहट गांव निवासी आरोपी हरेंद्र चौधरी से हुई थी।
हरेंद्र ने आलोक चौधरी उर्फ गोलू को दावत के लिए बुलाया था। गोलू के साथ वह और सुप्रभमणि तिवारी उर्फ कलोला निवासी खरवनिया खुर्द महुली एक ही बाइक से खलीलाबाद पहुंचे थे। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास ही बारिश की वजह से हरेंद्र आकर उन लोगों से मिला था। हरेंद्र ने गोलू को वारदात की साजिश के बारे में जानकारी दी। उन्हीं के साथ दोस्ती में वह भी वारदात में शामिल हुआ और आरोपी बन गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पूर्व में आरोपी हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी और उनके पिता परमात्मा चौधरी के अलावा आलोक चौधरी उर्फ गोलू और सुप्रभमणि तिवारी को जेल भेजा गया था। अब तक इस मामले में छह आरोपी जेल भेजे जा चुके है। प्रधान की हत्या में शामिल एक और आरोपी अभी शेष है। जिसे चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही शेष आरोपी को भी पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।