{"_id":"5e0f6c0a8ebc3e878d5d7214","slug":"murder-case-file-against-four-people-khalilabad-news-gkp335791160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर तीन सगे भाई समेत चार पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर तीन सगे भाई समेत चार पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- 26 अगस्त 2019 को पेड़ पर अंगोछे के फंदे से किशोर को लटका कर मारने का आरोप
- पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो पीड़ित पिता ने कोर्ट से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के भरोहिया गांव निवासी एक किशोर की हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन सगे भाईयों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया।
भरोहिया गांव निवासी सूर्यनाथ पुत्र फौजदार का आरोप है कि उसके गांव के मुक्तनाथ पुत्र सुमिरन से उसकी जमीनी रंजिश है। जमीन को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर मुक्तनाथ व उनके परिवार के लोगों ने कई बार उसकी पत्नी व बच्चों को मारापीटा और जानमाल की धमकी भी दिया था। आरोप है कि 26 अगस्त 2019 को उसका 14 वर्षीय बेटा अभिलेश शाम आठ बजे घर से पूरब नित्य क्रिया के लिए गया था। 15-20 मिनट तक जब बेटा वापस घर नहीं लौटा तो परिजन और गांव के कुछ लोग बेटे की तलाश शुुरू किए। बाद में देखा कि 500 मीटर पूरब आम के पेड़ पर उसके बेटे का शव लटका था। अचानक पहुंच जाने से यादवेंद्र, हरेंद्र, रवींद्र और उपेंद्र पेड़ से कूद कर भागने लगे। वह अपने साथ गए लोगों की मदद से जल्दी बेटे को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसका बेटा मर चुका था। वह अपने साथ के लोगों की मदद से उक्त आरोपियों को दौड़ाया, लेकिन लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। उसके बेटे अभिमन्यु ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित पिता ने 27 अगस्त 2019 को कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे पुलिस उसे ही परेशान करती रही।
घटना की सूचना रजिस्ट्री के जरिए एसपी को दिया, उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लिया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन सगे भाई समेत चार के खिलाफ हत्या, गाली गलौज और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।