फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipality Khalilabad will expand again, 16 villages will be connected

Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका खलीलाबाद का फिर होगा विस्तार, जुड़ेंगे 16 गांव

Wed, 13 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Municipality Khalilabad will expand again, 16 villages will be connected
- आसपास के गांवों को पालिका में शामिल करने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

- इन गांवों को मिलेगी शहरी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मंजूरी के इंतजार के बीच नगर पालिका सीमा विस्तार की फिर तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसमें 16 और गांव को जोड़ा जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र का जहां शहरी विकास होगा वहीं लोगों की सहूलियत बढ़ जाएगी। यहां के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलेगी। इसके पीछे तर्क है कि मंझरिया और भुवरिया में रिंग रोड बन रहा है, इसलिए इसका दायरा बढ़ाया जाना जरूरी है।


शहर में जाम की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन ने खलीलाबाद-गोरखपुर रोड पर मंझरिया से चकदही और खलीलाबाद से बस्ती मार्ग पर भुवरिया से पायलपार तक रिंग रोड बनाने की पहल की है। इसमें भुवरिया से पायलपार तक करीब नौ किलोमीटर की सड़क का 29 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चूंकि रिंग रोड शहर से दूर है, ऐसे में पालिका प्रशासन ने रिंग रोड को शहर से जोड़ने के लिए पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें आस-पास के 16 गांवों को शामिल करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें धौरहरा, चकपिहानी, केरमुआ माफी, नगवा, गौरापार आदि शामिल हैं। जल्द ही शासन की मंजूरी मिले, इसके लिए प्रशासन स्तर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इन गांवों के शहर में शामिल होने से यहां का विकास तेजी से होगा और लोगों को शहरी सुविधाएं मिलेगी। इसमें जलापूर्ति व्यवस्था, सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, नाली और नालों का निर्माण, शहरी बिजली आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की सुविधाएं मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2020 में भी हुआ था सीमा विस्तार
इससे पूर्व अक्तूबर 2020 में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार हुआ था। इस दौरान आसपास के 16 गांवों में पालिका में शामिल कर लिया गया था। इसमें बनियाबारी, गौसपुर, मोहद्दीनपुर, डीघा, मैलानी, बड़गो, सरैया, सरौली, खटौली, सादिकगंज, पटखौली, कसैला, मिश्रौलिया, उस्का खुर्द आदि शामिल हैं।

इन गांवों को शहर में शामिल करने का है प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, उनमें चकपिहानी, धौरहरा, अजगईबा घाट, नगवा, गौरापार, केरमुआ माफी, चकदही, नौहट, अजमापुर, बनकटिया, ओनिया, दुधरा, नेहिया आदि शामिल हैं।


नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कुल 16 गांव शामिल किए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद यहां पर शहरी विकास के कार्य कराए जाएंगे।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed