फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipal drains will be connected to highway drains, will provide relief from waterlogging

Sant Kabir Nagar News: हाईवे के नालों से जोड़े जाएंगे पालिका के नाले, जलभराव से मिलेगी राहत

Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Municipal drains will be connected to highway drains, will provide relief from waterlogging
फोटो सहित
विज्ञापन

- प्रशासन ने एनएचआई को नालों की मरम्मत व सफाई करने के लिए किया निर्देशित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन इंतजाम करने में जुट गया है। इसके लिए नगर पालिका के नाले हाईवे के नालों से जोड़ने की तैयारी चल रही है। साथ ही प्रशासन ने एनएचआई को हाईवे के किनारे बने नालों की मरम्मत व सफाई करने के लिए निर्देशित किया है ताकि बारिश के दौरान जलभराव से शहरवासियों को निजात मिल सके। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।


बारिश के मौसम में शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय बरसात का मौसम है। तेज बारिश होने पर शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। ऐसे में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर जलनिकासी के लिए कदम उठाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत नगर पालिका परिषद के नाले को हाईवे के नालों से जोड़ने की योजना है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एनएचआई के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि हाईवे के किनारे बने नालों की साफ-सफाई कराई जाए और जहां नाले टूटे हैं उनकी मरम्मत करा दी जाए, ताकि पानी की निकासी ठीक ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने पर मोहल्लों में जलभराव
शहर के नालों को हाईवे के नाले से जोड़ने से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश होने पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव हो जा रहा है। शहर निवासी अरविंद कुमार, संतोष गुप्ता आदि ने कहा कि प्रशासन और पालिका की पहल लोगों को राहत देने में सहायक होगी। शहर का पानी हाईवे के नाले के जरिए नजदीकी नदियों व ताल में चला जाएगा तो जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।


शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पालिका के नालों को हाईवे के नाले से जोड़ा जाएगा ताकि बारिश का पानी हाईवे के नाले के लिए शहर से बाहर निकल जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed