फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Multipurpose seed store center is ready, handover done

Sant Kabir Nagar News: बहुद्देशीय बीज स्टोर सेंटर बनकर तैयार, हुआ हैंडओवर

Mon, 08 Jul 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose seed store center is ready, handover done
- किसानों के लिए बीज, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, बीज शोध की सुविधा ही उपलब्ध होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। किसानों को उन्नति शील खेती के लिए बीज, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, बीज शोध की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेमरियावां बीडीओ कार्यालय के ठीक पीछे जमीन पर बहुद्देशीय बीज गोदाम और टेक्नालॉजी डिसेमिनेशन सेंटर बनकर तैयार हो गया है। कार्यदायी संस्था ने कृषि विभाग को सेंटर हैंडओवर कर दिया है। अब किसानों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर के लिए सेमरियावां ब्लाॅक कार्यालय की ठीक पीछे परिसर में जमीन चिन्हित की गई। ग्रामीण अभियंत्रण विकास विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। लागत 80.14 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना तय पाया गया। इसमें एक बड़ा हाल, दो कार्यालय कक्ष, बीज निर्गत करने के लिए रोलिंग शटर, एक स्टोर रूम का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन


आरईएस सहायक अभियंता वाई पी शुक्ला ने चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर जनवरी 2022 में ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू कराया। एक साल से अधिक समय से सेंटर बाहर से बनकर तैयार कर दिया गया है। कुछ कमियां रह गई थी जिससे विभाग को हैंडओवर नही हो सका था। अब विभाग को सेंटर हैंडओवर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सलीम उमर, अबूजर चौधरी, मो आजम चौधरी, संतोष प्रजापति, आरिफ खान, शमीम अहमद आदि ने बताया कि भवन तैयार तो विभाग को हैंडओवर होने से किसानों को सुविधाएं मिल सकेंगी। बीज गोदाम होने से बीज की सुविधा सुलभ होंगी। मृदा परीक्षण, बीज शोध के साथ किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाना है।




सेंटर भवन बनकर तैयार है। कार्यदाई संस्था ने विभाग को सेंटर हैंड ओवर कर दिया है। जल्द ही किसानों को सभी सुविधाएं मिल सकेगी। किसानो को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
- राकेश कुमार सोनी, एडीओ कृषि, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed