फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mulayam singh yadav birthday celebrated

मुलायम की दीर्घायु की कामना की

Mon, 22 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav birthday celebrated
सपा कार्यालय पर केक काटकर मुलयाम सिंह यादव का जन्म दिन मनाते सपा के बारिष्ठ नेता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मुलायम की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व सीएम का 82वां जन्मदिन मनाया
गरीबों में कंबल वितरण के साथ ही किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया। इसके साथ ही आजाद चौक पर गरीबों में कंबल वितरित किया गया और ब्लड बैंक में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
पार्टी कार्यालय पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि सपा मुखिया गरीबों और पिछड़ों की सेवा आजीवन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इटावा के एक गांव में पैदा हुए सपा मुखिया अपने संघर्षों के बल पर गरीबों की सेवा करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सीएम रहते हुए जनता के हित में तमाम कठोर निर्णय भी लिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही यह संकल्प लिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीता कर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरस यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला महासचिव राजमन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसौदिया, कोमल यादव, राहुल यादव बादल, मुहम्मद अहमद, कौशल चौधरी, इसहाक अंसारी, विनोद यादव, लालबहादुर यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, अवधेश यादव, प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, प्रिया पाठक, शकुंतला देवी, मालती यादव, अंकिता निगम, अंशिका पांडेय, रामसुरेश चौरसिया, परवेज अहमद, रमेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीबों में कंबल वितरित किया
संतकबीरनगर। पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने अपने आजाद चौक स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इसके बाद गरीबों में मिठाई के साथ ही कंबल वितरित किया। इस दौरान करीब 100 गरीबों को कंबल दिए गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे। वह हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। इस दौरान अवधेश यादव, हरिराम यादव, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, शिवशरण यादव, सेक्टर प्रभारी हरिहर यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ने रक्त दान किया
संतकबीरनगर। पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने अपने सहयोगियों के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर डेंजर यादव, कल्याण सिंह, सत्यपाल उर्फ मोनू, उपेंद्र यादव, सुशील यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed