{"_id":"6925f70f20eab1c399030038","slug":"mukundpur-drinking-water-project-remains-incomplete-even-after-two-and-a-half-years-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141828-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुकुंदपुर में ढाई साल बाद भी पेयजल परियोजना अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुकुंदपुर में ढाई साल बाद भी पेयजल परियोजना अधूरी
Wed, 26 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक के मुकुंदपुर गांव में पेयजल परियोजना की अधूरी टंकी-संवाद
हरिहरपुर। एक वर्ष में पूरी हो जाने वाली पेयजल परियोजना कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण ढाई साल बाद भी अधूरी है। टंकी निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन कार्य ठप पड़े हैं। टंकी निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था ने चुप्पी साध ली है।
मुकुंदपुर गांव की 1,753 जनसंख्या की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए अप्रैल 2023 में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत वाली पेयजल परियोजना स्वीकृत हुई थी। हर घर जल योजना के तहत शुरू हुई परियोजना के निर्माण का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया था।
परिसर में सोलर पैनल, ट्यूबवेल का निर्माण कार्य पूरा कर चुका है। टंकी के लिए पिलर बनाने का कार्य शुरू हुआ था। कुछ दिन काम चला। उसके बाद मजदूर मौके से गायब हो गए। पिलर का निर्माण अधूरा पड़ा है। परियोजना ढाई साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बता दें कि मुकुंदपुर में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी के प्रयास से ढाई साल पहले शुरू हुई थी जो अप्रैल 2024 में पूरी हो जानी थी। लेकिन, कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जल निगम के एक्सईएन महेंद्र राम ने बताया कि मामले का पता कराएंगे। निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा।