{"_id":"688bacf96ec7cc075d060688","slug":"mud-on-the-road-side-on-mendhawal-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136341-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बनी ही नहीं तो कहीं पर सड़क की पटरियां टूटीं, बढ़ गया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बनी ही नहीं तो कहीं पर सड़क की पटरियां टूटीं, बढ़ गया खतरा
Thu, 31 Jul 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल मार्ग पर सड़क की पटरी पर कीचड़।
संतकबीरनगर। बरसात के मौसम में लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। कारण यह है कि कहीं सड़क की पटरियां ही नहीं बनी है तो कहीं टूट गई हैं। जिसके कारण वाहन का पहिया सड़क से उतरने के दौरान कीचड़ में फंस जा रहा है। वहीं बरसात में फिसलकर यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी सड़क की पटरियों को दुरूस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
जिला मुख्यालय की सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। जिसके कारण अधिकतर स्थानों पर पटरियां गायब हो गई हैं। साथ ही सड़क ऊंची हो गई और पटरी काफी नीची हो गई हैं। स्थिति यह है कि कहीं-कहीं पर सड़क और पटरियों के बीच एक फुट तक का अंतर हो गया है। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेंहदावल मार्ग पर नई तहसील, कलक्ट्रेट, सीएमओ कार्यालय के सामने, बड़गो आदि स्थानों पर अभी पटरियां नहीं बनी है।
इधर, बारिश होने के नाते पटरियों पर जलभराव और कीचड़ हो गया है। वाहन पटरियों पर उतारने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बाद भी पटरियों को दुरूस्त कराने को लेकर कोई गंभीर नहीं दिख रहा है। शहर के निवासी शैलेंद्र कुमार, राहुल आदि ने कहा कि बरसात के मौसम में सफर मुश्किल हो गया है। ऐसे में सड़क की पटरियों को दुरुस्त कराया जाए।