{"_id":"5c8013eebdec22140b208b38","slug":"mp-asks-for-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जवाब मांगा तो बिगड़ गई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जवाब मांगा तो बिगड़ गई बात
Thu, 07 Mar 2019 12:09 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने जवाब मांगा तो बिगड़ गई बात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिला योजना समिति की बैठक शुरू तो सामान्य ढंग से हुई, लेकिन बमुश्किल 15 मिनट बाद ही बात बिगड़ गई। सांसद शरद त्रिपाठी एक सड़क के शिलान्यास स्थल पर लगे शिलापट्ट से संबंधित सवाल लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछ रहे थे। विधायक बीच में अचानक बोल पड़े और पूरी बहस दूसरी दिशा में मुड़ गई।
बैठक में मौजूद सदस्यों और घटना के वीडियो फुटेज के अनुसार सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हुए एक सड़क के शिलान्यास पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके दूबे से जवाब मांगा। सांसद को आपत्ति थी कि वहां लगे शिलापट्ट पर उनका नाम क्यों नहीं लिखा है। अधिशासी अभियंता जवाब देने के लिए खड़े हुए थे कि विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा, वह क्या जवाब देंगे, हमसे जवाब सुन लीजिए। इस पर सांसद ने तुरंत विधायक का प्रतिवाद किया और कहा कि सांसद मैं हूं या तुम। अधिकारी से जवाब मांग रहा हूं। तुमसे क्या बात करूं। बात इतनी बढ़ गई कि सांसद ने कह दिया कि तुम्हारे जैसे कई नेता पैदा कर चुका हूं। बदले में विधायक ने भी जूतों से मारने की बात कह दी। बगल में बैठे खलीलाबाद विधायक जय चौबे और धनघटा विधायक श्रीराम चौहान दोनों को शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे, इतने में सांसद ने अपने पैर से जूता निकाला और दनादन विधायक के मुंह और सिर पर मारना शुरू कर दिया।