फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mourning in village due to death of student in Basti

Sant Kabir Nagar News: बस्ती में छात्र की मौत से गांव में मातम

Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mourning in village due to death of student in Basti
बौरव्यास में  छात्र आदर्श पांडेय के घर पर लगी महिलाओं की भीड़
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बौरव्यास निवासी छात्र आदर्श पांडेय उर्फ गंगा पांडेय की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही लोग हतप्रभ रह गए। सोमवार को गंगा ने अपने मां से फोन पर बात भी किया था। सब कुछ नॉर्मल प्रतीत हो रहा था। देर रात में उसके इस आत्मघाती कदम ने सबको हिला दिया। बड़ोदरा जा रहे पिता को रास्ते से ही वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव के राजेश पांडेय के बड़े पुत्र गंगा पांडेय बस्ती के रामबाग में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं की पढ़ाई कर रहा था। इस बीच परीक्षा चल रहा था वे 21 फरवरी को फिजिक्स का पेपर दिया था। सोमवार की रात में सूचना मिलती है कि गंगा पांडेय का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। गंगा के पिता राजेश पांडेय गांव में ही खाद और बीच की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

वह सोमवार को किसी कार्य हेतु बस से गुजरात के बड़ोदरा जा रहे थे अभी वह बाराबंकी के पास पहुंचे ही थे कि गंगा के मकान मालिक का फोन उनके पास आता है और उन्हें घटना की जानकारी दी जाती है। वह बाराबंकी से ही वापस बस्ती चले जाते हैं और घर पर भी सूचना दे देते हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख पुकार मच जाता है। रिश्तेदार जहां से सुने वहीं से बस्ती के लिए निकल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

बाबा को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पिता राजेश अपने किसी कार्य हेतु बड़ोदरा जा रहे थे उनके पिता बूढ़े हो चुके हैं। देखभाल के लिए राजेश के ससुर नरसिंह पांडेय सोमवार को उनके घर आ गए थे। उन्होंने बताया कि गंगा पढ़ने में शुरू से ही मेधावी था यह घटना कैसे हो गई समझ से परे है। घटना की सूचना बूढ़े बाबा को जब मिला तो उनकी तबीयत और बिगड़ गई उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

------

बस्ती में पेइंग गेस्ट बनकर रहता था गंगा

बस्ती के बैरिहवा मोहल्ले में एक किराए के कमरे में गंगा पांडेय रहकर पढ़ाई करता था। भोजन की व्यवस्था भी मकान मालिक के तरफ से रहती थी। जिसका भुगतान किराए के अलावा किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed