फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mourning grips the village following Dr. Vinod's death.

Sant Kabir Nagar News: डॉ. विनोद की मौत से गांव में पसरा मातम

Tue, 14 Jul 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mourning grips the village following Dr. Vinod's death.
सेमरियावां। सिंगारपुर गांव के अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. विनोद कुमार की बहराइच मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी के दौरान हृदयघात से मौत हो गई। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अशरफपुर गांव के राजस्व गांव सिंगारपुर निवासी डॉ. विनोद कुमार पुत्र रामराज ने आठ जनवरी 2021 को बहराइच के मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग में संयुक्त सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें 29 जनवरी 2025 को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी पहचान कुशल अस्थि रोग विशेषज्ञ और कर्मनिष्ठ चिकित्सक के रूप में थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता रामराज एलटी पद खलीलाबाद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रामराज के बड़े लड़के मेरठ में एक डिग्री काॅलेज में प्रोफेसर हैं। पिता रामराज सेवानिवृत्ति के बाद बड़े बेटे के पास मेरठ रहने लगे। मौत की सूचना से पिता व बड़े भाई मेरठ से बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव ने बताया कि डाॅ. विनोद कुमार के पिता रामराज से बात हुई है। बहुत गमगीन हैं। शव सिंगारपुर लाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed