{"_id":"6a64f6ea0920302bb406999c","slug":"motorcyclist-killed-companion-critically-injured-in-collision-with-trailer-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154448-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के परडिया गांव निवासी एक युवक की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। युवक की मौत से पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परडिया गांव निवासी अशफाक (30) पुत्र गयासुद्दीन शनिवार को दोस्त नवीजान के साथ बाइक से बस्ती के महसों बच्चों के लिए सामान देने जा रहे थे। बताया गया कि लालगंज-महादेवा मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज, वारीघाटा के आगे-पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे नवीजान भी सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों की मदद की। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और दोनों को जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया।