{"_id":"6aa830ae24eafb7d850782b5","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-vehicle-on-four-lane-highway-khalilabad-news-c-7-hsr1003-1450819-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फोरलेन पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फोरलेन पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
छावनी(बस्ती)। थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सिरौली बाबू पेट्रोल पंप के सामने हुई। हादसे के बाद चालक ट्रैवलर लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।
मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के लोइयाभार गांव निवासी मंजीत कुमार (24) के रूप में हुई। मंजीत अपने मित्र सुनील सोनी (30) और उनके तीन वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बाइक से गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरई पुरवा जा रहे थे। बताया गया कि मंजीत का घर वहां भी है।
छावनी कस्बा पार करने के बाद फोरलेन पर पीछे से लखनऊ की ओर जा रही ट्रैवलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैवलर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। वह हेलमेट पहने थे, लेकिन हादसे में हेलमेट टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार सुनील और उनका बेटा सड़क के दूसरी ओर गिरने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रैवलर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस से वाहन का पीछा कर चालक को पकड़ने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रैवलर की पहचान करने में जुटी है।