{"_id":"68f146f2c3730b3b9a0077cc","slug":"mother-brutally-murdered-by-hitting-her-with-a-brick-for-not-giving-rs-50-for-drugs-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139956-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नशे के लिए 50 रुपये न देने पर ईंट से कूचकर मां की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नशे के लिए 50 रुपये न देने पर ईंट से कूचकर मां की निर्मम हत्या
Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
मृतक कबूतरा देवी की फ़ाइल फोटो
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के परशहर पूर्वी गांव में बुधवार की शाम नशे में धुत एक बेटे ने लकड़ी और ईंट से कूचकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के बाद भी वह घर में ही रहा और सुबह होते ही मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 7 बजे गांव के निवासी प्रेमचंद निषाद का पुत्र टीमल निषाद (29) शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां पर उसने अपनी मां कबूतरा देवी (55) से 50 रुपये मांगने लगा। मां ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने घर में रखा लकड़ी का गुटका उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जब वह गिर गई तो उसने ईंट से उसके सिर को कुचल दिया। इससे कबूतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी का मकान गांव में कुआनो नदी के किनारे एकांत में है और घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
वारदात को अंजाम देने के बाद वह पूरी रात घर में ही मौजूद रहा। सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मुकामी पुलिस को सूचना दी। उसे जब पुलिस के आने की सूचना मिली तो वह घर से भाग निकला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच भाइयों ने दूसरे नंबर पर था टीमल, शराब पीने का है आदी
मां की हत्या करने वाला टीमल पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव के लोग बताते हैं कि टीमल का बड़ा भाई राजेश (32) पिछले आठ साल से किसी जुर्म में बाराबंकी जेल में बंद है। दूसरा भाई राजुल (26) बनारस में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। टीमल के छोटे भाई मुकरी (20) और बंटी (16) घर पर रहते हैं। घटना के समय वह सब गांव में चाचा के घर पर थे। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी है और घर के सामानों को बेचकर भी शराब पीता था। उसके पिता प्रेमचंद की पहले ही मौत हो गई थी। इन पांचों भाइयाें में से अभी किसी की शादी नहीं हुई है।
कोट
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी टीमल के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, क्षेत्राधिकारी , धनघटा