फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Money missing from advocates' pockets not found

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं की जेब से गायब रुपये नहीं मिले

Wed, 04 Oct 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Money missing from advocates' pockets not found
संतकबीरनगर। हापुड़ की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान 30 अगस्त को दो अधिवक्ताओं के जेब से 27 हजार रुपये जेब कतरों ने गायब कर दिया था। इसकी तहरीर अधिवक्ताओं ने एसपी को दी थी। कोतवाली में अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन अभी तक अधिवक्ताओं की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने जनपद और सिविल बार अध्यक्ष से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी पुलिस से लेने की मांग की है। अधिवक्ता सय्यद शमशाद और अधिवक्ता त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि 30 अगस्त को कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने गए थे। उसी दौरान 15 हजार और 12200 रुपये किसी ने उनकी जेब से उड़ा दिए थे। एसपी को तहरीर दी तो पांच सितंबर को अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया। अधिवक्ताओं के ज्ञापन देने के दौरान का वीडियो फुटेज भी एएसपी को मुहैया कराई गई, परंतु अब तक न तो उनका बयान लिया गया और न ही कोई कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस इसका अब तक खुलासा भी नहीं कर सकी है। अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष से चोरी गए रुपयों के मामले में पुलिस से जानकारी लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed