फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Money invested in the system...but still waiting for water after all these years.

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे रोकने को चलेगा जागरूकता अभियान

Wed, 14 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Money invested in the system...but still waiting for water after all these years.
संतकबीरनगर। जिले में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थान पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ की तरफ से सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इनमें पोस्टर बनाना, स्लोगन लिखना, फिल्म बनाना आदि शामिल हैं। इनमें स्कूल, कॉलेज और आम नागरिक भाग लेते हैं। इसका मकसद छात्रों और युवाओं को सड़क सुरक्षा दूत बनाना और उन्हें यातायात नियम का पालन करने के साथ ही आसपास के लोगों को भी नियम पालन करने के लिए जागरूक करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बेहतर पोस्टर बनाने, स्लोगन लिखने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि दुर्घटना रोकने के लिए सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूल, कॉलज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed