फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mohharam julus was done in peaceful situation

कर्बला में फातिया के साथ दफन किए गए ताजिए

Tue, 10 Sep 2019 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
mohharam julus was done in peaceful situation
मोर्हरम पर बिधियानी में ताजिया का निकला जुलूस। - फोटो : KHALILABAD
कर्बला में फातिया के साथ दफन किए गए ताजिए
विज्ञापन

- चौक से कर्बला तक गूंजा.. या हुसैन, या हुसैन
- दसवीं पर मोहर्रम का निकला जुलूस
- हर चौराहे पर रही चाक-चौबंद व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दसवीं मोहर्रम का जुलूस मंगलवार को जनपद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। इसमें ताजियों के आगे नव युवकों की टोली, ढोल और ताशों के साथ लाठी-डंडे, गतके, तलवार, भाला आदि के कलाओं का नजारा पेश करते दिखे। वहीं वातावरण में ...या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। देर रात आबादी से बाहर कर्बला में फातिया के साथ करीब 750 ताजिए दफन किए गए।
खलीलाबाद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस मंगलवार को अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार, विधियानी, बंजरिया सहित अन्य मुहल्ले से ताजियों के साथ निकाला गया। मेंहदावल चौक पर सभी जुलूस आकर मिलें। इस दौरान युवाओं ने तलवारबाजी और गतके के हैरतंगेज कारनामें दिखाए तो वहीं कुछ ने ढोल, ताशा, झाल और झांझ बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि विभिन्न आकारों में बने ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस पर्व को मुस्लिम समाज के शिया वर्ग के अलावा सुन्नी वर्ग के लोगों ने भी उपवास रखकर मनाया। हिंदुओं में भी इसकी आस्था दिखी। कई लोगों ने मन्नतें भी मांगी। जबकि मन्नतें पूरी होने वाले छोटी ताजिया बनवाकर फातिहा करवाया और इमाम हुसैन के नाम से फातिहा करवाकर शीरनी बांटी। वहीं शहर में जगह-जगह शरबत आदि का भी प्रबंध रहा।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार शेरपुर, काजीपुर, इस्लामनगर, तकियाबाजार सहित अन्य स्थानों पर रखे गए ताजिए को मसनवी के कर्बला में लाकर दफन कर दिया गया। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में गड़सरपार, मुहम्मदपुर, गिरधरपुर, बेलौली, धौरहरा, अशरफाबाद, मंझरिया आदि गांवों में स्थापित ताजियों को कर्बला में लाकर दफन किया गया। लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार ताजिया का जुलूस क्षेत्र टाड़ा, बारीडीहा, बभनौली, डिहवा, घोरांग, सिरसी, बेलमा, बंसवारी, बंडा, सेमरडाड़ी, रूपिन, डिहवा, शनिचरा, दुलहापार, पौली, सोनहन, रोशया बाजार, चकिया धुसवा, नावन करमा आदि स्थानों से निकालकर दफन किया गया। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसी तरह से मेंहदावल सहित अन्य क्षेत्रों के ताजियों को चौक से कस्बे में जुलूस निकालकर स्थानीय कर्बला में दफन किए गए। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कुसुरू कलां, खटियांवा, बेलहर खुर्द, बेलवा सेंगर एवं सियाकाटाई गांव में मेले का आयोजन किया गया। उसके बाद ताजियों को दफन किया गया। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार दसवीं मोहर्रम के मौके पर विभिन्न गांवों और कस्बों में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों में स्थित चौक पर ताजिए बैठा कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। शाम में ताजियों को कर्बला में दफ्न कर दिया गया। दुधारा थाना क्षेत्र के 77 गांवों में ताजिए रखे गए थे परसा शेख, शाहपुर, सालेहपुर, परासी तकियवा, मियां कुसुरु आदि प्रमुख गांवों में भव्य मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
डीएम, एसपी ले रहे थे पल-पल की खबर
मोहर्रम पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी पल-पल की खबर ले रहे थे। एडीशनल एसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, सीओ धनघटा एके पांडेय और सीओ मेंहदावल जीडी मिश्र अपने-अपने क्षेत्रों में घूम-घूम कर मुआयना कर रहे थे। डीएम रवीश गुप्त और एसपी ब्रजेश सिंह भी पल-पल की खबर ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed