फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Model sports grounds will be built at nine places worth Rs 3 crore

Sant Kabir Nagar News: तीन करोड़ से नौ जगहों पर बनेगा मॉडल खेल मैदान

Sun, 29 Sep 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Model sports grounds will be built at nine places worth Rs 3 crore
बेंच, लाइट, पाथ-वे और शौचालय का होगा निर्माण, मिली स्वीकृति
विज्ञापन

दो अक्तूबर को होगा भूमि पूजन, जमीन चिह्नित
35 लाख रुपये एक खेल मैदान पर होने है खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तीन करोड़ से नौ जगहों पर मॉडल खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। दो अक्तूबर को इसका भूमि पूजन होगा। हर ब्लॉक मुख्यालय पर इसका निर्माण होना है। एक खेल के मैदान पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होने हैं। यहां बेंच, पाथ-वे और शौचालय आदि का निर्माण होगा। साथ ही लाइटिंग की बेहतर सुविधा होगी ताकि रात में भी खेल हो सके।
ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न तरह के खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ युवाओं को सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती की तैयारी करने के लिए सुविधायुक्त खेल मैदान बनाने को मनरेगा से पहल की गई है। अब जिले के नौ ब्लाॅकों में खेल मैदान बनाने के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। डीएम के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक में जमीन का चिह्नांकन हुआ है। जिस पर सुविधायुक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। इसमें मनरेगा से कार्य कराने के साथ ही अन्य विभाग भी कार्य कराएंगे।
विज्ञापन


एक खेल के मैदान में 30 से 35 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। दो अक्तूबर को एक साथ सभी खेल मैदान का भूमि पूजन होगा। जनवरी के पहले सप्ताह में इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इन खेल मैदानों में बैडमिंटन कोर्ट, बुजुर्गों के टहलने के लिए प्लेटफॉर्म, पानी-बिजली की व्यवस्था, क्रिकेट पिच का निर्माण किया जाएगा है। साथ ही दौड़ के ट्रैक का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के नौ ब्लॉकों में मॉडल खेल मैदान बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दो अक्तूबर को एक साथ सभी खेल मैदान का भूमि पूजन कराया जाएगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed