फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mobile screen not only harms the eyes but also the nerves of the brain

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल की स्क्रीन से आंख ही नहीं दिमाग की नसों को भी खतरा

Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mobile screen not only harms the eyes but also the nerves of the brain
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को सलाह देते चिकित्सक
संतकबीरनगर। मोबाइल की स्क्रीन से निकलने वाली किरणें आंख के लिए ही नहीं, दिमाग की नसों के लिए भी खतरा है। मोबाइल में घंटों समय देने वाले युवाओं में आंखों व अनिद्रा जैसी समस्या भी बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे कई मरीज आ रहे हैं, जिन्हें अनिद्रा की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1000 से 1100 की ओपीडी हो रही है। यहां आंखों व मानसिक रोग को लेकर भी मरीजों की काफी संख्या आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय लोग शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान कम दे रहे हैं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल पर दे रहे हैं। इसलिए ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि मोबाइल की किरणें आंखों के लिए खतरनाक होती हैं।
विज्ञापन

इसलिए लंबे समय तक मोबाइल न चलाएं। आंखों को झपकाते रहें। बताया कि नेत्र रोग की ओपीडी में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज आंखों की समस्या को लेकर आते हैं। इसमें से आठ से 10 मरीज ड्राई आई के रहते हैं। वहीं मोबाइल की लत को लेकर अनिद्रा सहित अन्य मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed