{"_id":"67ab93a38c6577c09b02dac8","slug":"mnrega-payment-not-made-for-last-three-months-workers-worried-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128399-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन माह से नहीं हुआ मनरेगा का भुगतान, मजदूर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन माह से नहीं हुआ मनरेगा का भुगतान, मजदूर परेशान
Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोसया बाजार। पौली विकास खंड के विभिन्न गांवों में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का पिछले तीन माह से भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजा यह है कि उनके सामने इस समय परिवार के भरण पोषण का संकट भी पैदा हो गया है।
विकास खंड पौली में विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने के लिए विकास कार्य कराया गया। इन विकास कार्यों में मनरेगा मजदूरों ने काम तो कर दिया। इसके बावजूद पिछले तीन माह से उनकी मजदूरी का भुगतान ही नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि मनरेगा के कार्य में मजदूरी का पैसा न आने से मजदूरों को परिवार के भरण पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान न होने से मनरेगा मजदूर काफी परेशान हो रहे हैं।
मनरेगा मजदूर विपिन, रुआब आलम, शमीम, नबीरहम, नासिर, जगन्नाथ, हरिकुशन, देवेन्द्र, महेन्द्र, अमरजीत, नन्हे, राधेश्याम, सुनीता देवी आदि का कहना है कि तीन माह से मनरेगा मजदूरी का पैसा न आने से वह आर्थिक समस्या झेल रहे हैं। कर्ज लेकर किसी तरह परिवार का खर्च चला रहे हैं।