फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MNREGA: Laborers not available as per muster roll

मनरेगा : मस्टररोल के मुताबिक नहीं मिल रहे मजदूर

Fri, 10 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Laborers not available as per muster roll
- बीडीओ ने ग्राम पंचायत गरथवलिया व धर्मपुरा का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- मस्टररोल शून्य करने के बीडीओ ने दिए निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लाॅक में मनरेगा के विकास कार्यों में धांधली जोरों पर चल रही है। मनरेगा मस्टररोल के मुताबिक मौके पर मजदूर नहीं मिल रहे हैं। बीडीओ के निरीक्षण में मनरेगा में धांधली की पोल खुल रही है। बृहस्पतिवार को बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने ग्राम पंचायत गरथवलिया तथा धर्मपुरा में मनरेगा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गांव में कार्यस्थल पर जारी मस्टररोल के मुताबिक मजदूर नहीं मिले। बीडीओ ने मौके पर मजदूरों के मजदूरी भुगतान देने की बात कही। बाकी जारी मस्टररोल शून्य करने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत गरथवलिया में दो प्रोजेक्ट कार्यों पर 208 मजदूरों का मस्टररोल जारी है। जिनमें से एक प्रोजेक्ट कार्य शिव प्रसाद के खेत से राम प्रसाद के खेत तक बंधा पटाई कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें 21 मजदूर प्रोजेक्ट कार्य पर मौजूद मिले। लगभग 60 मजदूर कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहे। इनका मस्टररोल शून्य किया गया है। इसी तरह धर्मपुरा में दो प्रोजेक्ट कार्य पर 193 मजदूर का मस्टररोल जारी है। जिनमें से एक प्रोजेक्ट कार्य बलिराम के खेत से सुभाष के खेत तक कठिनइया नाले की खुदाई व सफाई कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें 23 मजदूर ही कार्य करते मिले। यहां भी लगभग 60 मजदूर मौजूद मौके पर कार्य करते नहीं पाए गए। इनका मस्टररोल शून्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि इसके पहले बीते दिनों डड़वामाली, सफियाबाद, छपिया छितौना, डिघवा में निरीक्षण किया गया। सफियाबाद, डड़वामाली, छपिया छितौना में मनरेगा मजदूर न मिलने पर कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत डिघवा में मजदूर कम मिलने पर नोटिस दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि आगे भी प्रोजेक्ट कार्य स्थल पर निरंतर जांच जारी रहेगी। कमियां मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एपीओ मनरेगा योगेन्द्र पांडेय, मनरेगा पटल सहायक मिहिर प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed