फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLC election was 97.54 per cent votes

एमएलसी चुनाव में 97.54 फीसदी पड़ा वोट

Thu, 03 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Thu, 03 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 गुरुवार को  जिले के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। केंद्र के बाहर गेट पर ही पुलिस का तगड़ा पहरा था। पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही मतदाओं को मतदेय स्थल पर जाने दिया गया।
विज्ञापन

  मतदान केंद्र खलीलाबाद में कुल 198 वोटर थे। जिसमें 194 वोटरों ने मतदान किया। यहां 97.97 प्रतिशत मतदान हुआ।  जबकि नाथनगर मतदान केंद्र पर कुल 146 वोटर थे, जिसमें से 143 वोटरो ने मतदान किया।
विज्ञापन

 यहां 97.95 प्रतिशत वोट पड़ा। मेंहदावल मतदान केंद्र पर कुल 153 वोटर थे और यहां पर 151 वोटरों ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया। यहां 98.69 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सांथा मतदान केंद्र पर कुल 122 वोटर थे, इसमें से 115 वोटरों ने वोटिंग की। यहां 95. 04      फीसदी मतदान हुआ।
  हैंसर बाजार मतदान केंद्र पर कुल 142 मतदाता थे, जिसमें से 141 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 99 प्रतिशत मतदान हुआ।
 जबकि बेलहर कला मतदान केंद्र पर कुल 117 वोटरों में से 111 वोटरों ने मतदान किया। यहां 94.87 फीसदी वोटिंग हुई। इसी तरह बघौली मतदान केंद्र पर कुल 146 मतदाता थे, जिसमें से 142 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 97. 26 प्रतिशत मतदान हुआ। पौली मतदान केंद्र पर कुल 86 वोटरों थे और सभी ने वोट डाला। यहां 100 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सेमरियावां मतदान केंद्र पर कुल 192 वोटर थे। जिसमें 188 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 97. 92 प्रतिशत वोटिंग हुई। सहायक रिटर्निग अफसर एडीएम के पी यादव ने बताया कि जिले के नौ मतदान केंद्रों पर कुल 1303 वोटर थे, जिसमें 1271 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसमें 751 पुरुष वोटरों में से 732 ने वोट डाला,जबकि 552 महिला वोटरों में से 539 ने मतदान किया। यहां कुल 97.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
इंसेट
सांसद,मंत्री ने भी डाला वोट
खलीलाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी, सपा विधायक धनघटा अलगू प्रसाद चौहान, मेंहदावल के सपा विधायक एवं खाद्य रसद राज्य मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ,चेयरमैन खलीलाबाद जगत जायसवाल,चेयरमैन मगहर अश्वनी गुप्त ने मतदान किया।

 जबकि खलीलाबाद के पीस पार्टी के विधायक डॉक्टर मोहम्मद अयूब वोट नहीं डाले।
बस्ती में छह मार्च को होगी मतगणना
डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण महौल में चुनाव संपंन हुआ। मतपेटिकाओं को सील कराते हुए सुरक्षा के बीच मंडल मुख्यालय बस्ती के शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज में भेजवा दिया गया।
 एमएलसी चुनाव के रिटनिंग अफसर बस्ती डीएम की देखरेख में मतगणना बस्ती में छह मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed