{"_id":"5c2cfe8bbdec2256bc429b5b","slug":"mlas-see-flaws-in-building-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआईसीयू भवन के निर्माण में कमियां देख विधायक हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआईसीयू भवन के निर्माण में कमियां देख विधायक हुए नाराज
Wed, 02 Jan 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पीआईसीयू भवन के निर्माण में कमियां देख विधायक हुए नाराज
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल व परिसर में निर्माणाधीन पीआईसीयू भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में कमियां पाए जाने पर विभागीय जूनियर इंजीनियर को कड़ी चेतावनदी दी। सीएमओ पर भी नाराजगी जताई। कहा कि घटिया निर्माण से यह प्रतीत हो रहा है, कि गड़बड़ी हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी और जरूरत पड़ी तो एफआईआर दर्ज कराएंगे।
दोपहर में सदर विधायक संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे, वहां निर्माणाधीन पीआईसीयू भवन को देखा। विभागीय जेई से स्टीमेंट की जानकारी ली तो पता चला है कि कार्यदायी संस्था के जेई के पास है। विधायक ने पूछा कि कितने दिन पहले जेई आए थे तो बताया गया कि करीब एक माह हो गया है। कहा कि जब जेई मौके पर ही नहीं रहते हैं तो कार्य की गुुुणवत्ता कौन देखेगा। विधायक ने सीएमओ से मोबाइल पर बात की और कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी हो रहा है और इसमें विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं। इसके बाद विधायक जिला अस्पताल के ओपीडी पहुंचे और एक-एक कमरे में जाकर चिकित्सकों की उपस्थिति देखी। सीएमएस को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में दो स्वास्थ्यकर्मियों की और ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को और ठीक कराया जाए।