फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mla send letter to cm yogi

विधायक ने मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Fri, 01 Jan 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
mla send letter to cm yogi
विधायक ने मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन

- सीएम के विशेष सचिव ने अपर सचिव चिकित्सा को आवश्यक कार्रवाई का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विधायक राकेश सिंह बघेल ने जनपदवासियों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जरूरत बताई है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। पत्र का संज्ञान लेते हुए सीएम के विशेष सचिव ने अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा को मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद संतकबीरनगर की आबादी करीब बीस लाख है। जनपदवासी अपनी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए गोरखपुर व अन्य आसपास स्थानों पर निर्भर है। गोरखपुर में बिहार व अन्य आसपास के जिलों के लोगों का चिकित्सा के लिए गोरखपुर मे जमावड़ा रहता है। ऐसे में जनपदवासी बेहतर चिकित्सा पाने के लिए कई-कई दिन तक चक्कर काटते रहते हैं। इलाज के अभाव में अक्सर मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसी दशा में जनपद के अल्पसंख्यकों व अन्य लोगों की चिकित्सकीय जरूरतों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने की जरूरत बताई है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed