{"_id":"64a1b12f45dfaf01140cf7d4","slug":"mistake-made-in-marks-sheet-of-students-was-not-rectified-khalilabad-news-c-7-1-227063-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 200 छात्रों के अंक पत्र में हुई गलती नहीं सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 200 छात्रों के अंक पत्र में हुई गलती नहीं सुधरी
Sun, 02 Jul 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के पिछले पांच साल में 200 छात्रों के अंक पत्र में हुई गलती को नहीं सुधारा जा सका है। किसी छात्र की जन्म तिथि गलत है तो किसी का नाम व पिता का नाम गलत है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद इन छात्रों के अंक पत्रों में हुई गलती को शिविर लगाकर सही करेगा।
प्रभारी डीआईओएस निशा यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 200 ऐसे छात्र है जिनकी अंक पत्रों में नाम, जन्म तिथि व पता गलत है। इसको सही कराने के लिए छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद तक दौड़ लगाई थी। इस छात्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में भेज दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन छात्रों के त्रुटियों को सही करने के लिए शिविर लगाने की तिथि निर्धारित की है। यह शिविर चार जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर लगाई जाएगी। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य शिविर में मौजूद रहकर छात्रों के नामों में हुई त्रुटियों को सही करा ले। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।