फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mission Shakti: Women Who Performed Outstanding Work Honored

मिशन शक्ति : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Tue, 07 Apr 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Women Who Performed Outstanding Work Honored
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम जयप्रकाश और एएसपी सुशील कुमार सिंह व सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय के देखरेख में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों के बीच ऑनलाइन ठगी से बचने और सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के टिप्स साझा किए। उन्हें सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। मिशन शक्ति के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की तरफ से महिला थाना एसओ पूनम मौर्या, महेका अंजू सिंह, चांदनी सिंह, सौम्या पाण्डेय, अंशिका सिंह, वन स्टाप सेंटर काउंसलर पूनम शुक्ला, चाइल्ड हेल्पलाइन नित्या मिश्रा, समूह सखी संगीता देवी, ग्राम प्रधान साधना, आशा बहू प्रियंका मिश्रा, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्राथमिक विद्यालय डीघा, ब्लूमिंग बड्स स्कूल (शिक्षिका) प्रधानाचार्या ब्लूमिंग बड्स स्कूल वसुंधरा मिश्रा, प्रधानाचार्य प्रावि डीघा रेनू कुमारी, शिक्षिका डाॅक्टर मीना सिंह, पर्वतारोही एएनएम रजनीश साव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमरावती देवी, सविता, पूनम चौरसिया, तारा सिंह, शकुंतला देवी, डीएमएम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मजहबी खान, समूह सखी नाथनगर लक्ष्मी वर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस दौरान अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed