फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mid-day meal: No testing, no monitoring, Rs 60 lakh spent every month

मिड-डे-मील : जांच न निगरानी, हर माह 60 लाख रुपये खर्च

Tue, 08 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal: No testing, no monitoring, Rs 60 lakh spent every month
परिषदीय स्कूलों मे ंमिड डे मील खाते बच्चे
संतकबीरनगर। जिले के सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन बच्चों को मिड-डे-मील (एमडीएम) के तहत भोजन दिए जाने का प्राविधान है। इस पर 60 लाख रुपये हर माह खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद बच्चे बिना भोजन के लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह डीआईओएस की जांच में सामने आया है जिस पर डीआईओएस ने इन विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। एमडीएम की निगरानी के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स भी कभी इनकी जांच नहीं करता है, न ही खाद्य विभाग की टीम भोजन की गुणवत्ता जांचती है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं, इसके साथ ही 34 एडेड और एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा 15 मदरसा संचालित हैं। जहां पर कक्षा एक से आठ तक 1.07 लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के अनुसार मानें तो सिर्फ 62 हजार बच्चे ही मध्याह्न भोजन कर रहे हैं जबकि 45 हजार बच्चे भोजन नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी विभाग के पास भी नहीं है। इसकी निगरानी के लिए जनपद स्तरीय टास्क फोर्स भी है लेकिन वह कभी जांच के लिए नहीं निकलती है। डीआईओएस ने दो जुलाई को राजकीय उमाविद्यालय बभनौली, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मुखलिसपुर, राजकीय उमावि रमजंगला समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जहां पर बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन नहीं बना था।
हालांकि डीआईओएस ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण तलब किया था और माध्यमिक विद्यालयों में भोजन की निगरानी के लिए नोडल नियुक्त कर दिया है।

अब सवाल यह उठता है कि जब हर माह मध्याह्न भोजन पर 60 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं तो इसकी निगरानी क्यों नहीं हो रही है। जिला समन्वयक मिड-डे-मील धीरेंद्र प्रताप चंद का कहना है कि विद्यालयों का निरीक्षण किया जाता है। जहां भी लापरवाही मिलती है तो उसकी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed