फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MGNREGA workers picketing in D Building

मनरेगा कर्मियों का विकास भवन में धरना

Wed, 05 Oct 2016 11:41 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 05 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers picketing in D Building
विकास भवन परिसर में धरना देते मनरेगा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के आह्वान पर बुधवार को मनरेगा कार्मियों ने विकास भवन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे मनरेगा कार्मियों ने कहा कि पिछले छह सालों से मनरेगा कार्मियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं  हुई है। ऐसे में तत्काल वेतनवृद्धि  की जाए। 
विज्ञापन


मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष फारूख अहमद के नेतृत्व में मनरेगा कर्मी विकास भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व रोजगार सेवक शामिल रहे। मनरेगा कार्मियों की उपेक्षा की जा रही है।उन्होंने कहा कि अभी तक सेवा नियमावली का निर्धारण नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की    कि वेतनवृद्धि के साथ ही सेवा नियमावली  का निर्धारण किया जाए।
विज्ञापन


जब तक ऐसा नहीं होगा धरना  चलता रहेगा। धरने में अजीत सिंह, ऋषि सिंह, योगेंद्र पांडेय, मेराजुल हक, मदन गोपाल, अनंत राय, अंजूरानी, सूर्य प्रकाश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, आलोक कुमार आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed