{"_id":"61d340285bbf301153520140","slug":"meter-readers-demonstrated-for-demands-khalilabad-news-gkp422357320","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मीटर रीडरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मीटर रीडरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्याओं को उठाया और निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मीटर रीडर सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन किया और कहा कि आफर लेटर पर 11140 रुपये प्रतिमाह का मानदेय का ब्योरा दिया गया है, लेकिन भुगतान मात्र 4500 रुपये ही किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा मानित मानदेय दिलाने की मांग की। इसके अलावा प्रतिमाह मोबाइल रिचार्ज व पेट्रोल का खर्च, मानदेय प्रत्येक माह की एक तारीख तक भुगतान करने की मांग की। इस दौरान शोभित मिश्रा, गुलाम राशिद, दिलीप कुमार, वंश गोपाल, चंद्रशेखर, राम सजीवन, अखिलेश, इंद्रेश, बृजेश गोंड, पवन कुमार, पुरुषोत्तम दूबे, सूरज सिंह, हरि गोंड, हिमांशु, गणेश शंकर, जुनैद खान, मंजीत, धीरज कुमार, नागेश कुमार आदि मौजूद रहे।