{"_id":"6a7b6eab68875a91e108fd45","slug":"message-of-service-to-the-nation-resonates-during-guru-puja-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155385-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुरु पूजन में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुरु पूजन में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
विज्ञापन
गुरु पूजन में उपस्थित महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेसी
संतकबीरनगर। राष्ट्र सेविका समिति, बस्ती विभाग के जिला संतकबीरनगर की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में तरुणियों एवं मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रसेवा, संस्कार, महिला शक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी पर विचार रखे गए।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विजय लक्ष्मी सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता सरिता जैन ने की। मुख्य वक्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सेविका समिति की संयोजिका रेणु अग्रहरि एवं सह संयोजिका रजनी साव की प्रमुख भूमिका रही। मंच संचालन सुदक्षिणा सिंह ने किया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. सोनी सिंह ने सभी अतिथियों एवं मातृशक्तियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्वेता पांडेय, अनिता खत्री, ऋतु जैन, पुष्पा चौहान, मीरा, सुमन, अक्षिता एवं निकिता सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं एवं मातृशक्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने संस्कार, सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।