फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury is at 44 degrees, there is no respite in the heat, it will torment more now

Sant Kabir Nagar News: पारा 44 डिग्री पर गर्मी में नरमी नहीं, अभी और सताएगी

Sat, 15 Jun 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury is at 44 degrees, there is no respite in the heat, it will torment more now
संतकबीरनगर। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बृहस्पतिवार को जहां तापमान 45 पहुंचा था वहीं शुक्रवार को 44 पर बना रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इससे लोग बेहाल है। मौसम में अभी नमी आने की उम्मीद नहीं है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप रही जो पूरे दिन बरकरार रही। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसका असर यह रहा कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हुए, जो लोग निकले वह मुंह पर गमछा बांधकर बाहर आए। जरूरी काम निपटाने के बाद घर लौट गए। शहर में छांव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग भटकते रहे। कुछ लोग मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर तेज धूप से बचने का प्रयास करते रहे। यही हाल शहर के चौराहों का रहा। सार्वजनिक पेयजल न होने से लोग किसी तरह से पानी से प्यास बुझाने की कोशिश की। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे नींबू पानी, बेल का शर्बत, सत्तू, गन्ने का रस आदि के दुकानों से लोग अपनी प्यास बुझाते रहे। जिला अस्पताल में मरीज व उनके तीमारदार बरामदे में बैठकर किसी तरह से अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शहर में कई बार कटी बिजली
बृहस्पतिवार रात में खलीलाबाद शहर में कई बार बिजली की कटौती हुई। इससे लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। कही जंपर कट रहा था तो कहीं ट्रांसफार्मर गर्म होकर बंद हो जा रहा था। बिजली निगम के कर्मी रात तक उसे दुरुस्त करने में लगे रहे। हालांकि एक बजे के बाद कुछ हद तक सुधार हुआ। लेकिन सुबह के समय में फिर बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दो दिन बाद कुछ राहत मिलेगी, उसके बाद मौसम में नरमी आएगी। वर्तमान में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलने की कोशिश करें।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed