{"_id":"6a109f9a1b0479934a01ea76","slug":"mercury-crosses-40-degrees-celsius-people-suffering-from-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150969-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार...गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार...गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
धूप से बचकर जाती युवती। संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दिनों तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन शुक्रवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोग गर्मी से बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा, ऐसे में राहत की उम्मीद नहीं है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निकले वह लोग खासे परेशान दिखे। जहां छांव दिखा वहीं लोग ठहर गए। शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे काफी संख्या में लोग गर्मी से बचने के लिए खड़े दिखे।
दोपहर के समय में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वजह यह है कि गर्मी के चलते ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे हैं। इस बीच लोग गर्मी से बचने के लिए जगह-जगह लगे सिकंजी, बेल का शर्बत, नींबू पानी, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि की दुकानों पर पहुंचकर उसका सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पतालाें में भी बुखार, उल्टी- दस्त आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिनका इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि दिन में यदि जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। यदि बाहर निकल रहे हैं तो मुंह पर मगछा बांधकर निकलें। थोड़ी- थोड़ी देर पर पानी का सेवन करते रहे।
00000000000000000000
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अभी तापमान के और बढ़ने की संभावना है। इस बीच 25 मई से दो जून तक नौतपा का समय होगा, ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या