{"_id":"56dab8b64f1c1b032d8b48bc","slug":"memorandum-to-the-governor-of-the-name-given-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम को दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम को दिया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 05 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने ओला वृष्टि और सूखे से प्रभावित किसानों के बकाया राशि का भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की है। इस दौरान दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
अपना दल के जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया ने कहा कि ओलावृष्टि एवं सूखे से प्रभावित किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा किसानों के गन्ना बकाया रुपये एक हजार करोड़ का भुगतान 18 प्रतिशत ब्याज के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य चार सौ प्रति कुंतल किया जाए।
इससे किसानों को लाभ मिल सके। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एससी, एसटी तथा ओबीसी के आरक्षित पदों को बैग लॉग के जरिए कोटा को पूरा किया जाए। जनपद में नीलगाय और जगंली जानवर फसलों को नष्ट कर दे रहे है। इससे किसान रात में जागकर खेतों की रखवाली कर रहे है।
विज्ञापन
ऐसे में फसलों की सुरक्षा को इंतजाम किए जाए। इससे कि किसान आराम से घर पर रह सके। उन्होंने कहा कि किसानों की कई समस्याएं जिसका निराकरण सरकार नहीं कर रही है। अगर किसानों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन छेड़ने पर विवश होंगे। इस अवसर पर डॉक्टर पीसी पटेल, श्याम सुंदर चौधरी, अरविंद पटेल, जगदीश पटेल, पंकज चौधरी, रामवृक्ष, राज कुमार चौधरी, सुरेंद्र चंद, सूर्य देव गौतम, राजवंत गौतम, जनार्दन पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।