{"_id":"644ebc91ed9b234fc3009d54","slug":"memorandum-submitted-for-counting-of-obc-class-khalilabad-news-c-7-1-147152-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ओबीसी वर्ग की गिनती कराने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ओबीसी वर्ग की गिनती कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
Mon, 01 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने रविवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओबीसी वर्ग की गिनती कराए जाने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मद्धेशिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार जानवरों की गिनती कर रही है, लेकिन ओबीसी संवर्ग की गिनती न करके इस समाज का अपमान कर रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी जैसे को भगाने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया था। उसके लिए उन्हें सजा मिली और संसद की सदस्यता से बर्खास्त कर दी गई। इस मौके पर आनंद कुमार गौतम, सूर्यभान चौरसिया, आकाश कुमार, सतीश यादव, उर्मिला, फूलचंद आदि मौजूद रहे।