{"_id":"62682da28612d511ff44e863","slug":"meeting2-khalilabad-news-gkp4347699196","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ की कार्य योजना हुई पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ की कार्य योजना हुई पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ की कार्य योजना हुई पास
- स्मार्ट गांव के रूप में गांवों को विकसित करने की दिशा में सरकार कर रही काम : विधायक
- प्रधान, बीडीसी सदस्य के सम्मान पर नहीं आने दी जाएगी आंच : योगेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। विकास खंड बघौली के सभागार में प्रमुख सरिता सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें 29 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत हुई।
बैठक की शुरुआत में संचालक क्षितिज चौधरी ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राजवित्त व विवाह अनुदान समेत कई योजनाओं पर चर्चा हुई। विधायक अनिल तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अब गांवों को भी आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए स्मार्ट गांव की तर्ज पर कार्य कर रही है। गांव के विकास कार्य में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी भरपूर सहयोग लिया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिध योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान-सम्मान पर आंच नही आने दी जाएगी। बीडीओ महावीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गांवों का विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा। बैठक में मनरेगा व राज्य वित्त से करीब 29 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृत हुई है। इस दौरान प्रधान बेगानंद यादव, आनंद दशंकर पाठक, गुडडू सिंह, विनय सिंह, सतपाल, अबरार अहमद, पप्पू, दिलीप पांडेय, अभय सिंह, शिव मूरत मौर्या, कंचन मिश्रा, जया जायसवाल, शीला यादव और श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।