फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting in task phors

20 अनाथ बच्चों को चार हजार महीने दिया जाएगा अनुदान

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
meeting in task phors
20 अनाथ बच्चों को चार हजार महीने दिया जाएगा अनुदान
विज्ञापन

कोविड -19 के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया निर्णय
डीएम ने छूटे पात्रों को चिह्नित किए जाने पर जोर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण से जिले में 22 बच्चों के पिता की मौत हो गई थी। यह बात मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक में सामने आई, जिसमें एक युवक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने से उसे अपात्र घोषित कर दिया गया। जबकि युवती की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये का अनुदान दिए जाने पर सहमति बनी। वहीं 20 अनाथ बच्चों को पात्र मानते हुए टास्क फोर्स ने उन्हें प्रतिमाह चार हजार रुपये का अनुुदान दिए जाने का अनुमोदन दिया।

डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड -19 के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चिह्नित अनाथ बच्चों के बारे में पूछताछ की गई। ऐसे 22 प्रकरण चिह्नित किए गए हैं, जिसमें पाल्यों के पिता की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। जिसमें से एक युवक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की वजह से पात्रता की श्रेणी में नहीं आया। जबकि एक युवती की उम्र 18 वर्ष से अधिक थी। युवती को शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। शेष 20 बच्चों को भरण पोषण एवं शिक्षा के लिए 4000 रुपये प्रतिमाह अनुदान दिए जाने के लिए अनुमोदन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभी सर्वे कराया जाए और यदि कोई पात्र मिलता है तो उसे योजना का लाभ जरूर दिलाया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा, एसडीएम सदर राज नारायण त्रिपाठी, एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार तिवारी, एसडीएम धनघटा योगेश्वर, तहसीलदार सदर शशांक शेखर राय, जिला प्रावेशन अधिकारी डॉक्टर श्चेता त्रिपाठी, डीपीओ विजय श्री, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अमित कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed