फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meetiing

बैंकों की सुरक्षा पर हुआ मंथन

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
meetiing
संदिग्ध व्यक्तियों को बैंक में न घुसने देने और पुलिस को सूचना देने का निर्देश
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बस्ती में आईसीआईसीआई बैंक में हुई लूट के बाद जिले में भी प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रवीश गुप्त की अध्यक्षता में बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई। जिसमें बैंकों की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया है।

डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि शाखा प्रबंधक अपने अपने बैंकों में सुरक्षा गार्ड, सायरन, सीसीटीवी, नाइट विजन सीसीटीवी, एटीएम मशीन के पास सीसीटीवी कैमरा को प्रतिदिन चेक करा लें, अगर उसमें खराबी हो तो उसे तत्काल सही कराएं। इसके साथ ही अपने अपने बैंक क्षेत्र के एसओ का मोबाइल नंबर बैंक के कर्मचारियों के पास उपलब्ध करा दें। इसके साथ ही अधिक रकम के लेनदेन वाले बैंकों की सुरक्षा आदि की समीक्षा एसओ के साथ बैठक कर ली जाए। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि समस्त एसओ बैंकों की सुरक्षा लेकर रणनीति बना लें। बारी बारी से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बैंकों पर निर्धारित कर दे। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखाओं के मैनेजरों को बैंक सुरक्षा में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के शस्त्रों के नवीनीकरण करवाने व बिना किसी कार्य के बैंक में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को बैंक शाखाओं में प्रवेश न देने व तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम रणविजय सिंह समेत समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed