{"_id":"67b4c8ae1a9c1b8d7d01bda2","slug":"medicolegal-experts-will-be-helpful-in-unraveling-the-mystery-of-suryakants-death-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128786-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सूर्यकांत की मौत का राज खोलने में मेडिकोलीगल एक्सपर्ट होंगे मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सूर्यकांत की मौत का राज खोलने में मेडिकोलीगल एक्सपर्ट होंगे मददगार
Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बरगदवा खुर्द गांव निवासी सूर्यकांत की मौत के मामले में जांच के लिए भेजे गए विसरा से मौत का कारण स्पष्ट न होने के बाद पुलिस को अब मेडिकोलीगल एक्सपर्ट का ही सहारा है। पिता चतुर्भुज मिश्र की मांग पर केस की विवेचना स्थानांतरित करके कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। आगे की पुलिस विवेचना कोतवाली पुलिस पूरी करेगी।
बरगदवा खुर्द गांव निवासी सूर्यकांत का शव चार दिसंबर को गांव के सिवान में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के वजह से विसरा प्रिजर्व कर दिया गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद विसरा जांच रिपोर्ट आया। रिपोर्ट में नेचुरल डेथ पाया गया। इसी बीच में मृतक के पिता चजुर्भुज मिश्र ने एसपी से मिलकर विवेचना को अन्य जगह से कराने की मांग की थी। जिसके बाद केस की विवेचना कोतवाली स्थानांतरित कर दी गई।
इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस को अब मेडिको लीगल एक्सपर्ट का सहारा लेगी। अधिकारियों के अनुसार केस से संबंधित सभी साक्ष्य, एफआईआर, वीडियो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अब तक की पुलिस कार्रवाई लखनऊ में एक्सपर्ट के पास मेडिकोलीगल के लिए भेजा जाएगा। वहां से एक्सपर्ट सभी तथ्यों का अध्ययन करके पुलिस को अपनी राय देंगे। जिसके आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।